Thursday, 3 November 2016

यह तो हम सभी जानते हैं कि सेक्स न केवल आनंददायक और रिश्तों को मज़बूत बनाने वाला होता है बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।

no1

सेक्स के फायदे

यह तो हम सभी जानते हैं कि सेक्स न केवल आनंददायक और रिश्तों  को मज़बूत बनाने वाला होता है बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य  के लिए भी फायदेमंद होता है।

QUICK BITES

  • सेक्स कई तरह से हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।
  • सेक्स करने से प्रतिरक्षा तंत्र (इम्यून सिस्टम) मज़बूत होता है।
  • सुरक्षित सेक्स करने से ऑक्सीटोसिन हॉर्मोन का स्तर बढ़ाता है। 
  • सामान्य सर्दी जुकाम और दूसरे संक्रमणों से आपको सुरक्षा मिलती है।

    यह तो हम सभी जानते हैं कि सेक्स न केवल आनंददायक और रिश्तों को मज़बूत बनाने वाला होता है बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। लेकिन यह किस तरह से फायदेमंद है इसे जानना शायद आपके लिए आश्चर्य भरा हो सकता है। जो इसे नहीं समझते कि यह सम्पूर्ण जीवन तथा सम्बन्धों की गुणवत्ता  के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है उनके लिए लैंगिक संभोग की क्रिया अभी भी बहुत लोगों के लिए परेशानी और घृणा का विषय होती है। निम्न कुछ बाते अच्छे सेक्स सम्बन्धों को काफी फायदे पहुंचाता है।

    सेक्स निम्न रक्त चाप में मस्तिष्क और शरीर का तनाव घटाने में मदद करता है। नियमित सेक्स करने से आपका शरीर तनावपूर्ण दशाओं का बेहतर सामना करने के लिए तैयार होता है और आपका ब्लड प्रेशर बढ़ने नहीं देता। तनाव का सामना करने के लिए सेक्स क्रिया का प्रवेश (योनि में लिंग का प्रवेश) होना ज़रूरी नहीं है दूसरी सेक्स गतिविधियाँ जैसे आलिंगन और अंतरंग गर्माहट के पल भी मददगार हो सकते हैं। सेक्स के दूसरे रूपों के बजाय प्रवेश्न सेक्स अधिक रिलैक्स करने वाला और तनाव दूर करने वाला होता है। मानवीय शरीर का निकट स्पर्श बहुत आरामदायक होता है जो सुरक्षा की अनुभूति कराता है। इससे आपको रोजमर्रा के जीवन में स्थितियों का  बेहतर ढंग से सामना करने में मदद मिलती है।

सेक्स एक व्यायाम के रूप में

    सेक्स एक बेहतरीन व्यायाम की तरह आपके लिए लाभदायक है क्योंकि सेक्स के दौरान आपके शरीर की सभी मांसपेशियां खिंचती और खुलती हैं। सेक्स आपकी अतिरिक्त  कैलोरी जलाने में भी मदद करता है और यह व्यायाम करने का सबसे आनंददायक तरीका है। पूरी क्षमता से की गई एक बार सेक्स क्रिया से उतनी कैलोरी जल जाती है जितनी कैलोरी पन्द्रह मिनटों तक ट्रेड मिल पर ब्रिस्क वॉक करने पर खर्च होगी।

सेक्स हृदय के स्वास्‍थ्‍य के लिए लाभकारी

    सेक्स रक्त संचार सुधारता है और कोलेस्ट्रॉल का स्तर ठीक करता है। सेक्स क्रिया के दौरान हृदय तेज गति से धड़कता है और ज़्यादा मात्रा में रक्त को पम्प  करता है जिससे रक्त संचार तेज होता है। सप्ताह में एक बार सेक्स़ करने से आपके लिए हृदयाघात (हार्ट अटैक) से पीड़ित होने का खतरा कम हो जाता है।

सैक्स फीलगुड का अहसास कराए

    सेक्स  सामान्य तंदुरूस्ती को बढ़ाता है और आपके आत्मविश्वास के स्तर को बढ़ा देता है। निरर्थक सेक्स प्यार भरे सेक्स  की तरह कारगर नहीं होता। अध्ययनों से पता चला है कि शादीशुदा या एक दूसरे के प्रति वफादार जोड़े बेहतर संतु‍ष्ट जीवन बिताते हैं। आपसी वफादारी और घनिष्ठता से आपको भावनात्मक सुरक्षा का अहसास होता है और आंतरिक खुशियां मिलती हैं। प्यार भरे इन क्षणों के दौरान आपको अपने साथी के लिए प्यार और महत्वपूर्ण होने का अहसास आपकी आत्म-प्रतिष्ठा को भी बढ़ा देता है।

सेक्स-एक रिश्ते मज़बूत बनाने वाला अनुभव

    आपको प्यार करने वाले जोड़ीदार (पार्टनर) की निकटता और चरमसुख की ओर बढ़ने का आनंद दोनों मिलकर "प्यार के हॉर्मोन" ऑक्सीटोसिन का स्तर बढ़ा देते हैं जिससे आपसी सम्बन्ध और रिश्ते मज़बूत होते हैं। अच्छे  सेक्स से लम्बे समय के रिश्तों में महबूती आती हैं ।

सेक्स जो प्रतिरोधी क्षमता मज़बूत करे

    सेक्स आपके प्रतिरक्षा तंत्र (इम्यून सिस्टम) को मज़बूत करके आपको संक्रमणों और बीमारियों से बचाए रख सकता है। एक सप्ताह में एक या दो बार सेक्स करने से सामान्य सर्दी जुकाम और दूसरे संक्रमणों से आपको सुरक्षा मिलती है।


सेक्स दर्दनिवारक (पेनकिलर) के रूप में

    सेक्स ऑक्सीटोसिन हॉर्मोन का स्तर बढ़ाता है जिसके परिणामस्वरूप एंडॉर्फिन्सक या "हैप्पी  हॉर्मोन" रिलीज होता है। एंडॉर्फिन्सक दर्द से छुटकारा दिलाने में मददगार है जिससे सिरदर्द, जोड़ों के दर्द और यहां तक कि मासिक पूर्व लक्षणों में भी राहत मिलती है।

सेक्‍स लाइफ को बेहतर बनाने के खास टिप्‍स

सेक्स को स्वास्‍थ्‍य के लिए बेहतर माना जाता है और ऐसा भी माना जाता है कि सेक्स संबंध में खटास को दूर करता है। आइए जानें बेहतर सेक्स लाइफ के टिप्स।

QUICK BITES

  • सेक्स करने से पहले ओरल सेक्स करना बेहतर।
  • आना चाहिए सेक्स लाइफ को कैसे बेहतर एन्जॉय करना।
  • सेक्स से पहले फोरप्ले किये जाने से सेक्स होता है सफल।
  • आपसी प्यार और रिश्ते की मजबूती के लिए जरूरी है सेक्स।

    सेक्स को स्वास्‍थ्‍य के लिए भी अच्‍छा माना जाता है। लेकिन जरूरी है कि सेक्स का आनंद लेने के लिए उसके बारे में सही तरीका पता हो। सेक्स के सिंपल टिप्स अपनाकर आप अपनी
     सेक्स लाइफ को बेहतर बना सकते हैं। आइए जानें बेहतर सेक्स लाइफ के टिप्स।

    • सेक्स करने से पहले ओरल सेक्स करना बेहतर रहता है। यह सेक्स क्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे आप सेक्स का आनंद अच्छे से उठा सकते हैं।
    • महिलाएं अकसर सेक्स के लिए पहल करने से हिचकिचाती है लेकिन उनके द्वारा उठाया गया ये कदम बेहतर सेक्स लाइफ के लिए जरूरी है।
    • महिला हो या पुरूष उन्हें इस बात का पता होना चाहिए कि उन्हें किन चीजों से खुशी मिलती है और वह सेक्स लाइफ को कैसे बेहतर एन्जॉंय कर सकती हैं।
    • जरूरी नहीं कि एकदम से बिना योजना बनाएं आपका साथी सेक्स के लिए तैयार हो जाएं इसके लिए आपको उसे राजी करना होगा और ऐसा माहौल तैयार करना होगा जिससे वह खुद-ब-खुद आपको सेक्स के लिए कहें।
    • सेक्स का आनंद उठाने के लिए जरूरी है कि सेक्स से पहले फोरप्ले किया जाए।
    • आपसी प्यार और रिश्ते की मजबूती के लिए बहुत जरूरी है आपसी बातचीत। इससे सेक्स लाइफ में भी आप एन्जॉय भी कर सकते हैं और अपने साथी को अपने करीब भी पा सकते हैं।
    • अच्छी सेक्स लाइफ के लिए आपका स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है, इसके लिए महत्वपूर्ण अच्छा खान-पान, व्यायाम, भरपूर नींद।
    • सेक्स के इन सिंपल टिप्स को अपनाकर न सिर्फ आप आपसी संबंधों में खटास को दूर कर सकते हैं बल्कि सेक्स का आनंद भी उठा सकते हैं।
      no 3

गर्भवती के लिए सेक्‍स की सबसे बेस्‍ट पॉजिशन

गर्भावस्था के दौरान ज्‍यादा कपल्‍स को लगता है कि सेक्‍स करने से बच्‍चे पर बुरा असर पड़ेगा। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो यहां दी कुछ सेक्स पॉजिशन को अपनाकर आप सेक्‍स का पूरा मजा ले सकते हैं।

QUICK BITES

  • सेक्‍स करने से बच्‍चे पर बुरा असर पड़ेगा।
  • कुछ पॉजिशन शिशु और मां के लिए सु‍रक्षित।
  • वुमन ऑन टॉप पॉजिशन से लें सेक्‍स का आनंद।
  • गर्भावस्‍था में स्पूनिंग पॉजिशन सबसे सेफ माना जाती है।
  • गर्भवती होने के बाद ज्‍यादातर महिलाओं की कोशिश होती है कि वह अपने पति से दूरी बनाकर रखें। क्‍योंकि उनको लगता है कि गर्भावस्था में सेक्‍स करने से बच्‍चे पर बुरा असर पड़ेगा। लेकिन क्‍या गर्भावस्‍था के दौरान सेक्‍स करने से वाक्‍य में बच्‍चे पर असर पड़ता है? क्‍या 9 महीने तक सेक्‍स बिल्‍कुल नहीं करना चाहिए? अगर आप भी इन सवालों के जबाव ढूंढ रहे हैं तो यह आर्टिकल को जरूर पढ़ें।

    डॉक्‍टर गर्भवती महिलाओं को संभोग के लिए सख्‍ती से मना तभी करते हैं, जब बच्‍चे में किसी प्रकार के कॉम्‍प्‍लीकेशन हों। यदि बच्‍चे की ग्रोथ अच्‍छी है, तो तीन महीने पूरे होने पर सेक्‍स किया जा सकता है। गर्भावस्था के दौरान आप पूरी तरह से सेक्‍स का आनंद ले सकते हैं सिर्फ जरूरत है कुछ एहतियात बरतने की। उसका ध्‍यान पति को ज्‍यादा रखना पड़ता है, क्‍योंकि गर्भावस्‍था के दौरान अधिकांश महिलाओं में सेक्‍स करने की इच्‍छा तीव्र होती है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान सेक्स करते समय पॉजिशन का ध्‍यान रखना जरूरी होता है। कुछ सेक्‍स पोजीशन ऐसी हैं, जो शिशु और मां दोनों के लिए सु‍रक्षित होता है। आइए ऐसे की कुछ पॉजिशन के बारे में जानते हैं

वुमन ऑन टॉप पॉजिशन  

    गर्भावस्‍था के दौरान इस पॉजिशन से सेक्‍स का आनंद उठाया जा सकता है। इस पॉजिशन में महिला पुरुष के ऊपर होती है, जिससे पेट पर किसी तरह का दबाव पड़ने का डर नहीं रहता है और महिला अपने गर्भ के शिशु की सुरक्षा का भी पूरा ध्‍यान रख सकती है। लेकिन ऐसी अवस्‍था में किस लेते समय सावधानी बरतनी चाहिए, क्‍योंकि किस लेते समय महिला का पेट दब सकता है।

एज ऑफ द बेड पॉजिशन   

    इस पॉजिशन में महिला बिस्तर के किनारे पैरों को नीचे करके लेटती हैं और पुरूष घुटनों के बल बिस्तर के किनारे बैठता है। मां और शिशु को हानि पहुंचने का खतरा भी न के बराबर होता है। या पुरुष किसी आरामदायक कुर्सी, बैड, आर्मचेयर आदि पर बैठे। उसके ऊपर महिला बैठ जाए और संभोग कर सेफ सेक्‍स किया जा सकता है।

रिवर्स काउगर्ल पॉजिशन   

    रिवर्स काउगर्ल उन कपल्स के लिए अच्छा है जो पुरूष अपने साथी के पेट को देखकर चितिंत होने के कारण सेक्स करने से डरते हैं। यह वुमन ऑन टॉप की ही तरह होता है फर्क सिर्फ इतना है कि इस सेक्‍स पॉजिशन में महिला पुरूष के दूसरे तरफ मुंह करके बैठती है।

स्पूनिंग पॉजिशन   

    गर्भावस्‍था में सेक्‍स की यह सबसे सुरक्षित पॉजिशन माना जाती है। इस पोजिशन में जिसप्रकार चम्मच एक साथ रखा रहता है उसी तरह दोनों साथी सेक्‍स अवस्था में होते हैं। इस पोजिशन में दोनों सेक्स का पूरा आनंद सुरक्षा को ध्यान में रख कर उठा सकते हैं। इसमें पुरूष महिला के नीचे होता है और महिला के आराम को ध्यान में रख कर पूरा आनंद उठा पाता है।

अन्‍य पॉजिशन

    • इस पॉजिशन में महिला अपनी तरफ सिकुड़कर लेट जाती है और पुरूष पीछे लेटकर सेक्‍स की क्रिया करता है। इससे भी गर्भ पर असर नहीं पड़ता। इस पॉजिशन की खास बात यह है कि आप इस पॉजिशन में सेक्‍स आठवें व नवें महीने तक किया जा सकता है।
    • इस पॉजिशन में महिला पीठ के बल टखने मोड़कर लेट जाती है और अपनी टांगें पुरूष के कंधे पर रखकर सेक्‍स करती है। इस पोजिशन में भी पेट पर दबाव नहीं पड़ता।
    • इस पॉजिशन में पुरुष और महिला एक दूसरे के सामने लेट महिला अपना बायां पैर पुरूष के शरीर पर रख देती। इस अवस्‍था में सेक्‍स करने से गर्भ को झटके नहीं लगते। हालांकि सातवें महीने से ऐसा करना थोड़ा कठिन होता है।
    गवस्‍था में सेक्‍स के दौरान साफ-सफाई का ध्यान रखें, नहीं तो एलर्जी या संक्रमण होने का भय रहता है।

जानें कैसे विपरीत लिंग को आकर्षित करती है देह गंध

शरीर की गंध पढ़ने में पसीने की बदबू आने जैसी लगती है पर यहां हम बात कर रहें है शरीर से निकलने वाली प्राकृतिक गंध की जो विपरीत लिंग को आपकी तरफ आकर्षित कर देती है।
QUICK BITES

  • मानव शरीर में होती है अपनी एक प्राक़तिक गंध।
  • पुरूषों मे एंड्रोस्टेडिनॉन रसायन आकर्षित करता है।
  • महिलाओं में इस रसायन का नाम एस्ट्राटेट्रेनॉल है।
  • हालांकि इस शोध पर अभी एक राय नहीं है।

  • क्या आप जानते है कि शरीर की अपनी एक प्राक़तिक गंध होती है। जिसको परफ्यूम या पसीने से नहीं छुपाया जा सकता है। इसी गंध की मदद से एक इंसान, दूसरे इंसान के आसपास होने को भांप लेता है। इस बात की पुष्टि यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के वैज्ञानिकों वे स्वयं की है। उनके अनुसार इंसान सचमुच विपरीत लिंग के सदस्य की मौजूदगी गंध से पहचानते हैं।

    • जवानी में जीवधारियों के शरीर में ऐसे स्नव निकलते हैं जो बाद में बनते ही नहीं हैं। यह शरीर में समाई अतिरिक्त ऊर्जा, उत्साह और कई नई शारीरिक क्रियाओं की देन होती है। मानव के अलावा अन्य जीवों में तो यह गंध विपरीत लिंग को आकर्षित करने के लिए खासतौर से निकलती है।
    • शोध के दौरान उन मांओं को चुना गया जिनका कुछ ही समय पहला प्रसव हुआ हो। उनके सामने नन्हे बच्चों के कुछ कपड़े लाकर रख दिए गए, इससे पहले उन्हें उनके खुद के ही बच्चे के कपड़े की गंध सुंघाई गई। बाद में कई सारे कपड़ों में से उन्हें अपने बच्चे की गंध वाला कपड़ा बिना देखे सूंघकर पहचानना था।
    • इस गंध के नथुने में पहुंचते ही महिलाओं को अजब अनुभूति होती है। कई महिलाओं में रोमांच यहां तक हो गया कि उनके शरीर के रोंगटे खड़े हो गए। कुछ का शरीर ही कंपन में आ गया और उनकी बांहें अपने बच्चे को लेने के लिए मचल उठीं।
    इन फैरोमॉन रसायनों की उपस्थिति साबित हो चुकी है, लेकिन इंसानों में इसकी मौजूदगी पर एक राय नहीं है और अब तक उनकी मौजूदगी वैज्ञानिक रूप से साबित नहीं हो पाई है।

जानें कैसे इलाइची बढ़ा सकती है सेक्स पावर

यौन क्षमता का बेहतर होना दाम्पत्य जीवन का न सिर्फ पूर्ण करता है, बल्कि प्रेम की भावना को और भी मजबूत करता है। क्या आप जानते हैं कि इलाइची भी सेक्स पावर बढ़ा सकती है।

QUICK BITES

  • भारतीय मसाले में कीमती और मसालों की महारानी है इलाइची।
  • इलायची को वाजीकरण नुस्खे की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है।
  • असमय स्खलन व नपुंसकता की समस्या को दूर करती है इलाइची।
  • इलाइची के नियमित सेवन से यौन क्षमता में इज़ाफा होता है।


  • यौन क्षमता का बेहतर होना दाम्पत्य जीवन का न सिर्फ पूर्ण करता है, बल्कि प्रेम की भावना को और भी मजबूत करता है। इसे बेहतर करने के लिये सही खानपान व नियमित व्यायाम बेहद जरूरी होता है। लेकिन इसके अलावा भी प्रकृति में भी ऐसी कई चीजें हैं जिनके सेवन ये यौन क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। कमाल की बात तो यह कि ये गुणकारी चीजें आराम से मिल सकती हैं और इनका प्रयोग भी आसान होता है। इसमें से एक चीज़ है, इलाइची! चलिये जानें इलाइची कैसे यौन क्षमता बढ़ाने में मददगार होती है। - 

कैसे करती है ये फायदा

    भारतीय मसाले में कीमती और मसालों की महारानी कही जाने वली इलायची के इस्तेमाल से कामेच्छा को बढ़ाया जा सकता है। इलायची का सेवन आमतौर पर सांस और मुंह को साफ रखने के लिए अथवा मसाले के रूप में किया जाता है। यह दो प्रकार की होती है, हरी या छोटी इलायची व बड़ी इलायची। 
    इलायची को वाजीकरण नुस्खे के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। इलायची एक ऐसे टॉनिक के रूप में भी काम करती है जिससे कामोत्तेजना में वृद्धी होती है। यह शरीर को ताकत प्रदान करने के साथ-साथ असमय स्खलन व नपुंसकता की समस्या से भी मुक्त कराने में सहायक होती है। इसका सेवन करने के लिये दूध में इलायची डालकर उबालें। ठीक से उबल जाने के बाद इसमे थोड़ा शहद मिलाएं और नियमित रूप से रात को सोते समय इसका सेवन करें। इसके नियमित सेवन से यौन क्षमता में इज़ाफा होता है और दामपत्य जीवन सुखमय बनता है।

    इसका अलावा मुंह में छाले की समस्या को दूर करने के लिये बड़ी इलायची को महीन पीसकर उसमें पिसी हुई मिश्री मिलाकर जीभ पर रखने से छाले दूर होते हैं। लेकिन रात के समय इलायची न खायें, इससे खट्टी उकारें आने की शिकायद हो सकती है। साथ ही महिलाओं को इसका अधिक सेवन नहीं करना चाहिये, क्योंकि इसके अधिक सेवन से महिलाओं में गर्भपात होने की भी संभावना होती है।

चाहकर सेक्‍स करने के बाद भी क्‍यों उदास हो जाती है महिलाएं

सहमति से सेक्‍स करने के बाद भी महिलाओं में उदासी की भावना आ जाती है। आइए इस आर्टिकल के माध्‍यम से जानें ऐसा क्‍यों होता है।

QUICK BITES

  • शारीरिक के साथ मानसिक खुशी मिलती है।
  • महिलाओं में उदासी का भाव आ जाता है।
  • यह एक प्रकार की मनोवैज्ञानिक समस्या है।
  • पार्टनर के साथ वक्त गुजारना भी जरूरी है।

  • सेक्स से शारीरिक के साथ मानसिक खुशी मिलती है। इससे एक आनन्ददायक अनुभूति भी होती है। सेक्स से न सिर्फ रिश्तों में मजबूती आती है बल्कि ये हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि सहमति से सेक्‍स करने के बाद भी महिलाओं में उदासी की भावना आ जाती है। यह बात हाल में हुए एक शोध से पता चली है।


सेक्‍स के बाद महिलाओं में उदासी

    क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा किए गए एक शोध के अनुसार, सेक्स के दौरान चरमसुख, अत्यधिक आनंद की अनुभूति के साथ उदासी भी एक प्रकार की भावनात्मक अभिव्यक्ति है। शोधकर्ताओं ने पाया कि सहमति से सेक्स के बाद भी बहुत सी महिलाएं उदासी का भाव पैदा हो जाता है जो कि एक प्रकार की मनोवैज्ञानिक समस्या है।

क्‍या कहता है शोध

    230 महिलाओं पर किए गए शोध में पता चला है कि महिलाओं ने सेक्स के बाद तनाव और उदासी महसूस की। कई महिलाएं तो सेक्स के बाद रोती भी हैं। रिपोर्ट के अनुसार 5 प्रतिशत महिलाओं ने ऐसे लक्षणों को बीते चार हफ्तों में महसूस किया जबकि 46 प्रतिशत महिलाओं ने इसे जिंदगी में कम से एक बार महसूस किया।

    शोधकर्ता ने इस सम्बन्ध में और अधिक जानकारी देते हुए बताया है कि एक महिला ने हमें लिखा कि उसकी शादी को 20 साल हो गए हैं और वह सेक्स के बाद अमूमन वॉशरूम में जाकर रोती है। रिपोर्ट कहती है कि यह ज्यादातर महिलाओं के साथ है, किसी के साथ कम तो किसी के साथ थोड़ा ज्यादा।

    ऐसे में सेक्स के बाद अपनी पार्टनर का सही से ध्यान देना चाहिए। जीं हां इंटरकोर्स से पहले फोरप्ले जितना जरूरी है उतना ही इंटरकोर्स के बाद अपनी पार्टनर के साथ वक्त गुजारना भी जरूरी है।

एक्सीडेंटल आर्गेज्म से जुड़े तथ्यों को जानें

आकस्मिक आर्गेज्म कहीं भी, कभी भी हो सकता है। लेकिन यह ध्यान रखें कि यदि आप इस बारे में सोच रही हैं तो फिर वह एक्सीडेंटल यानी आकस्मक नहीं रह जाएगा। है न! खैर आइये इससे जुड़े कुछ तथ्यों पर नजर दौड़ाते हैं।

    QUICK BITES

    • आकस्मिक आर्गेज्म कहीं भी, कभी भी हो सकता है।
    • बाइक या स्कूटी चलाते हुए घर्षण महसूस करती है।
    • महिला सेक्स की सोच से उत्तेजित होने लगती है।
    • दिमाग स्थिर न होने पर भी एक्सीडेंटल आर्गेज्म होता है।

    • आकस्मिक आर्गेज्म बोलते ही आपकी जुबान पर हंसी खिल उठेगी लेकिन इस सच्चाई पर आपको भरोसा नहीं होगा। असल में ज्यादातर महिलाएं मानती हैं कि महिलाओं को आकस्मिक आर्गेज्म नहीं हो सकता है। जबकि तथ्य इसके उलट है। हालांकि यह सही नहीं होगा कि आप आकस्मिक आर्गेज्म का इंतजार कर रही हैं और अचानक ऐसा हो जाए। आकस्मिक आर्गेज्म कहीं भी, कभी भी हो सकता है। लेकिन यह ध्यान रखें कि यदि आप इस बारे में सोच रही हैं तो फिर वह एक्सीडेंटल यानी आकस्मक नहीं रह जाएगा। है न! खैर आइये इससे जुड़े कुछ तथ्यों पर नजर दौड़ाते हैं।



    एक्सीडेंटल आर्गेज्म कैसे होता है

      एक्सीडेंट आर्गेज्म दो तरीकों से हो सकता है। पहला शारीरिक एक्सपोज़र होने से। मतलब यह कि महिलाओं के विशेषांगों में किसी तरह का घर्षण हो। अन्य तरीका है भावनात्मक। यदि महिला शारीरिक सम्बंध या सेक्स के विषय में गहराई से सोचती है तो भी एक्सीडेंटल आर्गेज्म हो सकता है।

    क्या सभी महिलाओं को एक्सीडेंटल आर्गेज्म होता है

      प्रत्येक महिला में चरमानंद स्थिति में पहुंचने के लिए अलग अलग रास्ते होते हैं। कोई शारीरिक, कोई मानसिक तो कोई भावनात्मक राह से होकर चरमानंद तक पहुचंती है। अतः ऐसा कहना कि सभी महिला एक्सीडेंटल आर्गेज्म तक पहुंचती हैं, थोड़ा मुश्किल होगा। असल में यह प्रत्येक महिला की अपनी अपनी सोच है। संभवतः सभी महिलाएं ऐसी स्थिति से गुजर सकती हैं बशर्ते उनका सेक्स के प्रति चाह उग्र हो।

    एक्सीडेंटल आर्गेज्म की वजहें:

      विशेषांग के अकस्मात घर्षण से - यदि महिला विशेष ने कोई ऐसी पोषाक पहन रखी है जिसके पहन चलने से शरीर के गुप्तांग में घर्षण हो या फिर महिला बाइक या स्कूटी चलाते हुए घर्षण महसूस करती है तो एक्सीडेंटल आर्गेज्म हो सकता है।

      तेज चलने से - महिला विशेष यदि किसी भी तरह से सेक्स से जुड़ाव महसूस करती है और ऐसी मानसिक स्थिति में वह तेज चलती है तो भी एक्सीडेंटल आर्गेज्म हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि ऐसा बहुत कम यानी कभी कभार ही होता है।

      सपनों में - महिलाएं कई बार सेक्स सम्बंधी सपने देखते हुए भी काफी उन्माद से भर जाती हैं। अतः महिला ने यदि कोई सेक्स सम्बंधी सपना देखा हो तो चरमानंद तक पहुंच सकती है। हालांकि महिलाओं में पुरुषों की तुलना में ऐसा कम होता है।

      खुले मन की हों - यदि आप किसी वस्तु विशेष की ओर ध्यान केंद्रित रखती हैं तो भी एक्सीडेंटल आर्गेज्म होने की संभावना बन सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक यदि आप ध्यान मग्न हैं यानी मेडिटेशन कर रही हैं, उस समय सेक्स सम्बंधी विचार आपके जहन में कौंधे तो भी एक्सीडेंटल आर्गेज्म हो सकता है।

      सोचने से - यदि कोई महिला ये कहे कि वे सेक्स के बारे में नहीं सेाचती तो यह सरासर झूठ है। असल में दुनिया में शायद ही कोई ऐसी महिला या कोई ऐसा पुरुष हो जो इस विषय से कटना पसंद करता हो। असल में सेक्स सम्बंधी सोच जब हावी हो यानी जब महिला सेक्स की सोच से उत्तेजित होने लगती है तो एक्सीडेंटल आर्गेज्म होने की संभावना बढ़ जाती है।

      जब दिमाग स्थिर न हो - हो सकता है कि इस तथ्य को जानकर आप हैरान हो जाएं। लेकिन यह सच है कि जब दिमाग स्थिर नहीं होता तब भी एक्सीडेंटल आर्गेज्म हो सकता है। कुछ रिपोर्ट तो यहां तक कहते हैं कि समस्या जितनी बड़ी होती है, सेक्स की चाह उतनी ज्याद हो जाती है। कई बार तो ऐसी स्थिति में सार्वजनिक जगहों में भी एक्सीडेंटल आर्गेज्म हो जाता है।

    सजने-संवरने में जिंदगी के तीन साल गंवा दिए !

    तीन घंटे ही आता है सेक्स का मजा


    चीनी मीडिया द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक एक सामान्य पुरुष अपने पूरे जीवनकाल में किए गए में केवल तीन घंटे तक ही स्खलित होता है। वह प्रक्रिया है जब सेक्स के दौरान पुरुष अपनी के साथ शारिरिक और भावनात्क रूप से जुड़ता है। क्रिया का चरम बिंदु होता है और इस दौरान व्यक्ति सेक्स के चरम आनंद को महसूस करता है।

    सर्वे से जुड़े सिंगापुर के डॉक्टर फेंग जुआंग वेई के मुताबिक बिजी लाइफ स्टाइल के कारण व्यक्ति शादी से पहले और उसके कुछ समय बाद तक ही सेक्स में बहुत ज्यादा रूचि लेता है, लेकिन इसके बाद वाले समय में वह इसके प्रति उतना ध्यान नहीं दे पाता है, जितना कि वह पहले देता था या जितनी उसकी वास्तविक क्षमता है। 

    डॉक्टर फेंग जुआंग वेई ने बताया कि यदि माने कि सामान्य व्यक्ति अपने जीवनकाल में 40 साल तक (18 से 58 वर्ष तक की उम्र तक) सेक्स करता है और इस दौरान उसका औसत स्खलित समय 2.5 सेकंड है तथा वह औसतन सप्ताह में दो बार सेक्स करता है तो इस हिसाब से उसने पूरे जीवन में 2 घंटे 53 मिनट और 20 सेकंड स्खलन का मजा लिया। 

    चूँकि चीन में मृत्यूदर कम है, इसलिए यदि यहाँ एक सामान्य व्यक्ति की औसत आयु 78 वर्ष मानें तो स्खलन का यह समय 16 घंटे तक बढ़ जाता है। (एजेंसियां)

    सेक्स से स्किन बने चमकदार


    खुद को तरोताजा रखने व तनाव को दूर करने के लिए नियमितएक अच्छा उपाय है। सेक्स से शरीर में उत्पन्न एस्ट्रोजन हार्मोन 'ऑस्टियोपोरोसिस' नामक बीमारी नहीं होने देता है। सेक्स से एंडॉर्फिन हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे सुंदर, चिकनी व चमकदार बनती है। एस्ट्रोजन हार्मोन शरीर के लिए एक चमत्कार है, जो एक अनोखे सुख की अनुभूति कराता है। 

    सफल व नियमित सेक्स करने वाले दंपति अधिक स्वस्थ देखे गए हैं। उनका सौंदर्य भी लंबी उम्र तक बना रहता है। उनमें उत्तेजना, उत्साह, उमंग और आत्मविश्वास भी अधिक होता है। सेक्स से परहेज करने वाले शर्म, संकोच, अपराधबोध व तनाव से पीड़ित रहते हैं।

    सेक्स व्यायाम है 
    सेक्स एक प्रकार का व्यायाम भी है। इसके लिए खास किस्म के सूट, शू या महंगी एक्सरसाइज सामग्री की आवश्यकता नहीं होती। जरूरत होती है बस बेडरूम का दरवाजा बंद करने की। सेक्स व्यायाम शरीर की मांसपेशियों के खिंचाव को दूर करता है और शरीर को लचीला बनाता है। एक बार का हेल्दी सेक्स किसी थका देने वाले एक्सरसाइज या स्विमिंग के 10-20 चक्करों से अधिक असरदार होता है। सेक्स विशेषज्ञों के अनुसार मोटापा दूर करने के लिए सेक्स काफी सहायक सिद्ध होता है। 

    किस से मोटापा दूर 
    सेक्स से शारीरिक ऊर्जा खर्च होती है, जिससे चर्बी घटती है। एक बार के सेक्स में 500 से 1000 कैलोरी ऊर्जा खर्च होती है। सेक्स के समय लिए गए चुंबन भी मोटापा दूर करने में सहायक सिद्ध होते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार सेक्स के समय लिए गए एक चुंबन से लगभग 9 कैलोरी ऊर्जा खर्च होती है। इस तरह 390 बार चुंबन लेने से 1/2 किलो वजन घट सकता है। 

    सेक्स परफ्यूम से भागे रोग 
    डॉक्टरों व वैज्ञानिकों ने शोध करके यह पता लगाया है कि सेक्स अगर स्वस्थ दिल-दिमाग और मानसिकता से किया जाए तो फेरोमोंस नामक रसायन शरीर में एक प्रकार की गंध उत्पन्न करता है, जिसे सेक्स परफ्यूम कहा जा सकता है। 

    यह सेक्स परफ्यूम दिल व दिमाग को असाधारण सुख व शांति देता है। सेक्स हृदय रोग, मानसिक तनाव, रक्तचाप और दिल के दौरे से दूर रखता है। सेक्स से दूर भागने वाले इन रोगों से अधिक पीड़ित रहते हैं।

    सेक्स से शरीर में अनेक प्रकार के हार्मोन उत्पन्न होते हैं, जो शरीर के स्वास्थ्य एवं सौंदर्य को बनाए रखने में सहायक होते हैं। इससे पहले वैज्ञानिक यह सिद्ध कर चुके हैं कि सेक्स कई रोगों का इलाज भी है। जीवन में सेक्स एक-दूजे के बीच सुख, आनंद, अपनापन लाता है, वहीं एक-दूजे की हेल्थ एवं ब्यूटी को भी बनाए रखता है।

     – स्तन वृद्धि के घरेलू उपाय

    उम्र के साथ साथ स्तनों का समुचित विकास न होने से महिलाओं की सुन्दरता पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है और कभी कभी उनमें हीन भावना भी आने लगती है.
    कुछ महिलायें ऐसे में महंगी और दर्द भरी कॉस्मेटिक सर्जरी का रास्ता भी चुनती हैं. लेकिन स्तनों के विकास के लिए हमारे घर की दादी-नानियों के पास ढेरों कारगर घरेलू नुस्खे मौजूद हैं.
    आज मैं ऐसे घरेलू ब्यूटी टिप्स बताऊंगी जिनसे महिलाओं को अपने स्तनों के समुचित विकास में मदद मिल सकती है और वे हीन भावना से बाहर आकर अन्य महिलाओं की तरह सुन्दर दिख सकती हैं.

    स्तन वृद्धि के घरेलू उपाय – 1

    • रोज़ाना रात को सोते समय बादाम के तेल से अपने स्तनों पर 5 से 10 मिनट तक मालिश करें.
    • ऐसा रोज़ाना करने से 2 महीने में स्तनों का आकार बढ़ जाता है और वे सुन्दर दिखने लगते हैं.

    स्तन वृद्धि के घरेलू उपाय – 2

    यदि स्तन बहुत छोटे हों या लटक गये हों तो ये उपाय भी बहुत कारगर साबित हो सकता है.
    • 2 चम्मच प्याज का रस लीजिये. इसमें 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर मिलायें और 1 चम्मच शहद मिला लीजिये.
    • इसे अच्छी तरह मिलाकर लेप बना लीजिये.
    • इस लेप से रात को सोते समय अपने स्तनों पर गोल गोल घुमाते हुए मालिश करें.
    • ऐसा रोज़ाना करने से स्तन कड़े और विकसित हो जाते हैं.

    स्तन वृद्धि के घरेलू उपाय – 3

    • रोज़ाना 1 मुट्ठी अखरोट खाकर ऊपर से 1 कप गर्म दूध पीयें.
    • ऐसा रोज़ाना करने से स्तनों का आकार जल्दी ही बढ़ जाता है और सुन्दरता बढ़ जाती है.


    सजने-संवरने में जिंदगी के तीन साल गंवा दिए !

    सजने-संवरने में जिंदगी के तीन साल गंवा दिए !

    पत्नियों को शायद यह पसंद न आए लेकिन एक ताजा अध्ययन के मुताबिक महिलाएं घर के बाहर निकलने से पहले सजने-संवरने में अपनी जिंदगी के महत्वपूर्ण तीन साल गंवा देती हैं।

    औसतन महिलाएं रात में किसी बड़े आयोजन में जाने से पहले सजने-संवरने में सवा घंटा लगाती हैं। इसमें आखिरी समय में पहने हुए कपड़े बदलना, कपड़े को ठीक तरह से आईने के सामने खड़े होकर निहारना और अपने पर्स या हैंडबैग में चीजें ढूंढना शामिल है।

    यह जानकर हैरानी होगी कि आमतौर पर महिलाएं नहाने और पैरों से बाल साफ करने में 22 मिनट, चेहरे या शरीर पर मॉइश्चराइजर या सन्सक्रीन लगाने में सात मिनट, 23 मिनट बाल संवारने में और 14 मिनट मेक-अप करने में लगती हैं। सही मायने में कपड़े पहनने में वे केवल छह मिनट लगाती हैं।

    महिलाएं आमतौर पर हर सुबह काम पर जाने से पहले तैयार होने में 40 मिनट लेती हैं और यह सजना-संवरना उनकी जिंदगी के दो साल और नौ महीने खा जाता है।

    पुरुषों की बात करें तो वे अपनी साथी द्वारा हैंडबैग खरीदने और एक और जोड़ी जूते पहनकर देखते वक्त उनके इंतजार में अपनी जिंदगी के तीन महीने गंवा देते हैं।

    पुरुषों को अपनी साथी महिलाओं के तैयार होने और कपड़े पहनकर देखने की पूरी प्रक्रिया में बाहर खड़े रहकर इंतजार में 17 मिनट और 25 सेकंड लगाना पड़ता है।

    डेली मेल के मुताबिक यह अध्ययन शार्लोट न्यूबर्ट द्वारा किया गया है। 

    इस जानकारी के बाद यह जानकर हैरत नहीं होगी कि अध्ययन के मुताबिक 70 प्रतिशत पुरुष इस तरह इंतजार करने से चिढ़ते हैं और 10 फीसदी पुरुषों ने तो इस कारण संबंध ही खत्म कर दिए हैं।

    क्यूं भाते हैं अधिक उम्र के पुरुष ?

    क्यूं भाते हैं अधिक उम्र के पुरुष ?
    हर लड़की अपने लिए ऐसे लड़के की तलाश करती है जो जवान हो, खूबसूरत हो. लेकिन कुछ लड़कियां अक्सर ऐसे लड़कों को अपना जीवनसाथी और प्यार बनाना चाहती हैं जो उम्रदराज और अनुभवी होता है. ऐसा साथी चुनने के पीछे उनकी दलील भी बहुत ही अजीब ही होती है. यूं तो यह एक लड़की के दिल की बात है जिस दिल को खुदा भी नहीं समझ सकता है. लेकिन महिलाओं की इस आदत के पीछे की दलीलें और वजह ऐसी हैं जिन्हें जानने के बाद यह सही भी लगता है. आइए जानें आखिर महिलाओं को क्यों भाते हैं अधिक उम्र के पुरुष:

    प्यार से रखने वाले

    अनुभव जीवन को ना सिर्फ सुंदर बनाता है बल्कि यह इंसान के साथ रहने वाले जीवन को भी सुंदर बना देता है. उम्रदराज और अकसर तलाक शुदा पुरुषों को लड़कियों के बारे में अधिक अनुभव होता है इसलिए उनसे महिलाएं अधिक प्यार की उम्मीद करती हैं. यह सही भी है. जब आपके पास कोई मोबाइल हो और आपने उसे चलाया हो तो आपको दूसरे मोबाइल चलाने में भी अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती. अब यह महिलाएं भी किसी मशीन से कम जटिल नहीं हैं.

    रोमांस फैक्टर 

    यूं तो रोमांस की कोई उम्र नहीं होती लेकिन कहते हैं जिस तरह शराब जितनी पुरानी हो उतनी सर चढ़कर बोलती है उसी तरह रोमांस की उम्र जितनी पुरानी हो उसमें नशा उतना ही होता है. अधिक उम्र के होने के बाद पुरुषों में रोमांस का स्तर बढ़ जाता है और वह अपने पार्टनर को पूरा समय और प्यार देते हैं.

    नहीं होता अहम का टकराव 

    अकसर देखने में आता है कि युवा वर्ग अपने अहम की वजह से रिश्तों को तोड़ देता है लेकिन एक उम्र के बाद पुरुषों के अंदर अहम का भाव खत्म हो जाता है और वह महिलाओं को भी अपनी जिंदगी में समान अधिकार देते हैं और रिश्ते में पूरा स्पेस देते हैं.

    हमेशा तैयार

    अधिक समय तक काम करने के बाद अकसर उम्रदराज पुरुष प्यार करने और रोमांस के लिए समय निकालने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं.

    सरप्राइज (Surprises)  मिलने के रहते हैं अधिक चांस 

    गिफ्ट्स हर लड़की को पसंद होते हैं. जितने ज्यादा गिफ्ट उतना इन लड़कियों के दिल में जगह और यह बात तो प्रमाणित है कि उम्रदराज पुरुष युवाओं के मुकाबले अधिक गिफ्ट्स देते हैं.

    मिस्टर मनीबैग (Moneybag) 

    उम्रदराज पुरुष के पास पैसे की ज्यादा समस्या नहीं होती और एक रिश्ते को स्थिर रखने में पैसे का कितना अहम रोल होता है यह सभी जानते हैं. लड़कियों के खर्चे को हंसते-हंसते स्वीकार करने की कला इन पुरुषों को बनाती है लड़कियों की पहली पसंद.
                                                                                          

    गर्भावस्था में संभोग करने का सही तरीका

    स्वस्थ गर्भास्था में संभोग किया जा सकता है, लेकिन कुछ गर्भवती महिलाओं की स्थिति नाजुक होने के कारण डॉक्टर उन्हें संभोग न करने की सलाह देते हैं। हालांकि सही जानकारी होने पर समस्या नहीं होती है।

    QUICK BITES

    • गर्भावस्था में संभोग के दौरान पति को खास ख्याल रखना चाहिए।
    • गर्भावस्‍था के दौरान संभोग में किसी नए प्रयोग को करने से बचें।
    • संभोग करते हुए कुछ पोजिशंस का खास ध्‍यान रखना जरूरी होता है।
    • हमेशा ध्यान रहे कि महिला पर बहुत ज्यादा दबाव न पड़े।

      गर्भवती महिलाएं गर्भावस्था के दौरान काफी सतर्क हो जाती है। वह हर समय न सिर्फ अपने होने वाले बच्चे बल्कि अपने स्वास्थ्‍य की भी अच्छे से देखभाल करती है। गर्भावस्था में सतर्कता के चलते वे अपने पति से  शारीरिक तौर पर हर संभव दूरी बनाने की कोशिश करती हैं।  लेकिन डॉक्टर्स की मानें तो स्वस्थ गर्भावस्था में कर सकते हैं संभोग। लेकिन कुछ गर्भवती महिलाओं की स्थिति नाजुक होने के कारण या फिर कॉम्पलीकेशन होने की वजह से डॉक्टर उन्हें संभोग न करने की सलाह देते हैं। क्या हर व्यक्ति के लिए नौ महीने तक संयम रखना संभव है। ऐसे में उसका पत्नी से अलगाव होने की संभावना बढ़ जाती है। इन स्थितियों को रोकने के लिए आइए जानें गर्भावस्था में कैसे करें संभोग।

      गर्भावस्था के दौरान संभोग करते हुए कुछ पोजिशंस का ध्‍यान रखना जरूरी है। ऐसे में कुछ पोजीशंस के माध्‍यम में सुरक्षित संभोग किया जा सकता है जिससे होने वाले बच्‍चे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

        पोजीशन 1
        पुरुष और महिला एक दूसरे के सामने लेट जाएं। महिला अपना बायां पैर पुरूष के शरीर पर रख दे। इस अवस्‍था में संभोग करने से गर्भ को झटके नहीं लगते। 
        पोजीशन 2
        महिला पीठ के बल टखने मोड़कर अपनी टांगें पुरूष के कंधे पर रख कर सेक्‍स करें। इससे पेट पर कोई दबाव नहीं पड़ेगा।
        पोजीशन 3
        पुरुष कुर्सी पर बैठें और महिला पुरूष के उपर बैठ संभोग करें तो भी सेफ सेक्‍स किया जा सकता है।

          • गर्भावस्‍था के दौरान संभोग तो करें लेकिन किसी प्रकार के नए प्रयोग को करने से बचें।
          • हालांकि गर्भावस्‍था में प्रसव पीड़ा से पहले तक सेक्‍स किया जा सकता हैं लेकिन गर्भवती महिला को तकलीफ होने या फिर असहज महसूस होने पर ऐसा न करें।
          • डॉक्टर्स स्वस्थ गर्भावस्था में सेक्स करने के लिए मना नहीं करते लेकिन सुरक्षित संभोग करने की सलाह देते हैं।
            • कुछ शोधों में ये परिणाम निकले हैं कि स्वस्थ गर्भावस्था और बच्चे की अच्छी ग्रोथ होने पर गर्भावस्था के अंतिम सप्ता हों तक में संभोग करना सुरक्षित होता है। लेकिन वही चिकित्सिकों के मुताबिक, पहले तीन महीने और अंतिम तीन महीने संभोग न करें तो अच्छा  है, हालांकि बीच के तीन महीने में संभोग से कोई फर्क नहीं पड़ता।
            • बहरहाल, संभोग गर्भावस्था में कभी भी हो लेकिन महिला की इच्छा के विरूद न हो साथ ही सावधानी का खास ख्याल रखा जाना चाहिए।
            • गर्भावस्था में संभोग के दौरान पति को खास ख्याल रखना चाहिए और ध्यान रहे महिला पर बहुत ज्यादा दबाव न पड़े।
            • गर्भावस्था में संभोग कैसे करें इस बारे में आप अपने सलाहकार से जानकारी ले सकते हैं। आमतौर पर गर्भावस्था के दौरान सेक्स करते समय कुछ अवस्थाओं का खास ध्यान रखना होता है। कुछ अवस्थाएं ऐसी हैं, जिन्हें बनाकर सेक्स करने से बच्चे पर प्रभाव नहीं पड़ता।
            • कुछ व्यायामों के माध्यम से भी संभोग किया जा सकता है लेकिन डॉक्टर की सलाह पर।