Showing posts with label पांच कॉमन गर्लफ्रेंड समस्याएं. Show all posts
Showing posts with label पांच कॉमन गर्लफ्रेंड समस्याएं. Show all posts

Sunday 25 December 2016

पांच कॉमन गर्लफ्रेंड समस्याएं

पांच कॉमन गर्लफ्रेंड समस्याएं

पुरुषों और महिलाओं के स्वभाव कुदरती रूप से एक दूसरे से भिन्न होते है इसलिए रिश्तों में पुरुषों और महिलाओं के बीच मतभेद स्पस्ट देखे जा सकते है। रिश्तों में पैदा हुई समस्याएं आपके लिए तब तक सिरदर्द बन जाती है जब तक आपसी मतभेद सुलझा ना लिए जाएँ। रिश्तों में दोनों पार्टनर के बीच अधिकतर मतभेद अनजाने में आ जाते है लेकिन कुछ कॉमन्स मतभेद के अनुभव है जो लगभग हर जोड़ा करता है। आज हम उन्ही मतभेदों पर नजर डाल रहे है।



असुरक्षा : आम प्रेमी जोड़ो में असुरक्षा की भावना वाली समस्यां सबसे अधिक होती है। अगले स्तर पर बढ़ रहे रिश्तें के बीच में जैसे ही पुरुष किसी अन्य महिला की तारीफ कर देते है तो देखा गया है वह अक्सर अपनी तुलना उस महिला से करने लगती है जिस कारण बहस बढ़ती है और वह सही मायने में दहाडने लगती है। पुरुषों की गर्लफ्रेंड में यह समस्या सबसे आम है। अगर आप सही मायने में गर्लफ्रेंड के साथ शांतिपूर्ण रात/दिन बिताना चाहते है तो अपनी गर्लफ्रेंड के सामने किसी अन्य हमउम्र महिला की तारीफ़ आवश्यकता से अधिक ना करें।

बहस में अंतिम शब्द उनका हो : बहस से कुछ हासिल नही होता बजुर्गों की कही इस बात को आप हमेशा अपने ध्यान में रखें। स्वस्थ रिश्तें में सबसे महत्वपूर्ण है कि दोनों लोग अपने मन की बात करें लेकिन जब भी अपनी महिला साथी के साथ तर्क की बात हो तो दुर्भाग्य से पुरुषों को इसमें पीछे होना पड़ता है। सामान्य ज्ञान है कि जब भी महिला पार्टनर से बहस हो रही तो उस बहस को जीतने से अच्छा है आप सोफे पर चुपचाप बैठे जाएं या फिर उनकी पूरी बहस में उनके अंतिम शब्द सुनने के बाद ही सोने का फैसला करें।


पुराने मुद्दों के बारे में बात करना : अक्सर बॉयफ्रेंड को अपनी गर्लफ्रेंड से शिकायत रहती है कि वह अक्सर पुरानी बातों को छेड़ कर बैठ जाती है। पुराने मुद्दों पर बात करने की हर महिला की एक अलग कहानी होती है। कुछ महिलाओं की पुरानी स्मृति उस वक्त काम करती है जब बहस होती है तो कुछ की गिफ्ट के मौको पर या फिर किसी अन्य महिला को देखकर गर्लफ्रेंड के साथ रिश्ते में रहते हुए आने वाली यह एक आम समस्या है लेकिन सौभाग्य से कुछ महिलाएं पुरानी बातों को लेकर जिद्दी नही बनती है यह सबसे अच्छी बात है।

अश्लील सोच : पुरुषों को रिलेशनशिप में जो सबसे अधिक आम समस्या का समाना अपनी गर्लफ्रेंड संग आती है वह यह है कि अश्लीलता को अपने रिश्तें के साथ मिक्स नही करती है। एक आदमी के मन में शुद्ध मनोरंजन और पोर्न चलता रहता है जबकि गर्लफ्रेंड का मानना इसके विपरीत होता है। महिलाएं वास्तविक प्रेम पर विश्वास करती है और सेक्स के बारें में तब ही सोचती है जब वह पूर्ण खुश होती है या फिर उनको स्पेशल फील कराया जाता है इसलिए पुरषों को ज्यादातर अपनी इस सोच में झटका ही लगता है।



सेक्स : सेक्स का अनुभव एक जोड़े को करीब लाता है लेकिन पुरुष हमेशा सेक्स में कुछ नया और फ़िल्मी स्टाइल पसंद करते है लेकिन उनको हेमशा अपनी प्रेमिका में सेक्स की कमी लगती है इसलिए अपनी आवश्यकताओं के बारे में बातचीत कर सेक्स की उपेक्षा ट्रिगर को ऑन रख सकते है। सेक्स बहुत अच्छे संबंध कोई महत्वपूर्ण कारण नही है लेकिन सेक्स की वजह से रिश्ते बिगड़ जरुर सकते है।