Showing posts with label ये घरेलू नुस्खे हैं दमदार. Show all posts
Showing posts with label ये घरेलू नुस्खे हैं दमदार. Show all posts

Wednesday 4 January 2017

ये घरेलू नुस्खे हैं दमदार, हट जाएंगे अंडरआर्म के बाल

ये घरेलू नुस्खे हैं दमदार, हट जाएंगे अंडरआर्म के बाल


ये घरेलू नुस्खे हैं दमदार, हट जाएंगे अंडरआर्म के बाल
  • आपको वैक्सिंग से डर लगता है। जब भी कराती हैं दर्द होता है। हेयर रिमूवल क्रीम भी आपको सूट नहीं करती, तो जानिए बिना इन सबके कैसे अंडरआर्म के बालों को हटाया जा सकता है।

आपको वैक्सिंग से डर लगता है। जब भी कराती हैं दर्द होता है। हेयर रिमूवल क्रीम भी आपको सूट नहीं करती, तो जानिए बिना इन सबके कैसे अंडरआर्म के बालों को हटाया जा सकता है। ये घरेलू नुस्खे आसान भी हैं...
सामग्री
शहद एक चौथाई कप, चीनी दो कप, पानी एक चौथाई कप, ताजे नीबु का रस एक चौथाई कप। सारी सामग्री को एक बर्तन में मिलकर धीमी आंच पर मिश्रण को आधे घंटे तक उबालें।
जब तक मिश्रण गहरे भूरे रंग का न हो जाए उसे पकाएं। अब बर्तन को आंच से निकालकर ठंडा करने के लिए छोड़ दें। मिश्रण ठंडा होने पर पिघले मोम की तरह बन जाता है
underarms
अब आप अपने दोनों अंडरआर्म को धो लें। उसके बाद उन्हें सुखाएं। अब अंडरआर्म में बेबी पाउडर लगायें जिससे शरीर से अतिरिक्त तेल भी हट जाएगा।
अब तैयार मिश्रण को एक चम्मच या अपने हाथों से अंडरआर्म के उन हिस्सों पर लगाकर फैलाएं जहाँ से आपको बालों को निकलना है। अपने हाथ को इस प्रकार तान लीजिये की आपके अंडरआर्म में कोई शिकन न पैदा हो। दूसरे हाथ का उपयोग करके इस मिश्रण को गति से खिंचना होगा जिससे दर्द का एहसास कम होता है। अब अंडरआर्म को गुनगुने पानी और साबुन से साफ़ करना महत्वपूर्ण है। इसके बाद हल्का मॉइस्चराइजर लगायें। जिससे आपकी त्वचा को नरम रहेगी ।
underarms
पका पपीता
पका पपीता अनचाहे बालों को जड़ से निकालने की एक बेहतरीन औषधि है। पके पपीते बालों को तोडऩे का काफी अच्छा कारक है। यह ना सिर्फ अनचाहे बालों को हटाता है, बल्कि उन्हें दोबारा उगने से भी रोकता है।इसके लिए 1 से 2 चम्मच पके पपीते का पेस्ट तथा आधा चम्मच हल्दी का पाउडर लें। अब इन दोनों उत्पादों को एक पात्र में मिलाएं तथा मालिश करते हुए
अनचाहे बालों के ऊपर लगाएं। 15 मिनट तक इसी प्रकार मालिश करते रहे। इसके बाद इसे पानी से धोकर फर्क देखें। इससे आप आसानी से बाल हटा सकते हैं तथा त्वचा की रंगत भी निखार सकते हैं। इसके लिए इसे ह ते में 2 बार प्रयोग करें।
underarms
चने के आटे का मास्क
इस लेप को बनाने के लिए आधी कटोरी चने का आटा, 1 चम्मच ताज़ी मलाई लें , आधा कटोरी दूध और 1 चम्मच हल्दी। इन सबको एक पात्र में मिलाकर एक महीन मिश्रण बनाएं।
अब इसे अपनी अंडरआर्म के नीचे बाल बढऩे की दिशा में लगाएं।  अब इसे आधे घंटे तक छोड़ दें और फिर विपरीत दिशा में मिश्रण को रगड़ें। बाद में इसे गर्म पानी से धो लें।
underarms
अंडे का मास्क
इस मास्क को बनाने के लिए अंडे का सफ़ेद भाग, आधा चम्मच मकई का आटा तथा 1 चम्मच चीनी लें। एक पात्र लें तथा उसमें अंडे, आटे तथा चीनी कोएक एक करके डालें और इसका मिश्रण तैयार करें। अब इसे अपनी अंडरआर्म के नीचे लगाएं और इसके सूखने की प्रतीक्षा करें। आपको अपनी त्वचा के ऊपर एकसूखी परत उभरी हुई दिखाई देगी। अब इस मास्क को बाल बढऩे की उलटी दिशा की तरफ खींचें जिससे अनचाहे बाल निकल सकें।