Showing posts with label त्वचा के रोग : सरल उपचार ;. Show all posts
Showing posts with label त्वचा के रोग : सरल उपचार ;. Show all posts

Friday 25 November 2016

त्वचा के रोग : सरल उपचार ; Skin Disease: Simple Remedies

  • त्वचा के रोग : सरल उपचार ; Skin Disease: Simple Remedies





  • मुहासे के लिए -

  • **खाने का सोडा (सोडा बाई कार्ब ) लें  और पानी  की थोंड़ी  सी  मात्रा मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएँ|  दवा तैयार है | मुहासे पर लगाएँ| समय 20 मिनिट |  गुनगुने पानी से धोलें|




  •  **ककड़ी का रस  और टमाटर  का गुदा  अच्छी तरह मिक्स करें  | इसे मुहासे पर लगाएँ| समय 15 मिनिट | बाद मे पानी से साफ कर लें|  इससे न केवल  मुहासे ठीक होंगे ,चेहरे की चमक भी बढ़ेगी| 

  • **नीम के पत्ते डाल कर उबाले गए पानी से स्नान करने से चर्म रोग मिटते है.

  •  **नीम की पत्तियों को पीसकर हाथ पेरों पर लेप करने से जलन शांत होती है|

  •  **गर्मी की घमौरियों पर बर्फ का टुकड़ा मलने से घमौरियां मुरझा जाती है और राहत मिलती है|.

  • चर्म रोगों में फिटकरी बड़ी गुणकारी होती है. जिस स्थान पर चर्म रोग हुआ हो उस स्थान को बार -बार फिटकरी के पानी से धोने से लाभ होता है

  •  **दाद, खाज, फुंसी, फोड़े इत्यादि चर्म रोगों में ताजे संतरे के छिलके पीस कर लगाने से लाभ होता है.

  •  **रोज सुबह 20 ग्राम शहद ठंडे पानी में मिलाकर चार पांच महीने तक पीने से त्वचा सम्बन्धी रोग दूर होते है.

  • **हाथ पाँव में जलन की शिकायत होने पर सौंफ के साथ बराबर मात्रा में धनिया व मिश्री मिलाकर पीस कर छान ले. खाना खाने के बाद 5-6 ग्राम की मात्रा में यह चूर्ण लेने से राहत मिलती है.|

  •  **बादाम का तेल चहरे पर विशेषकर आँखों के आस पास मलने से झुर्रियां नहीं पड़ती.|

  •  **गर्मी के दिनों में नींबू का शरबत पीये. इससे खून साफ़ होता है और ठंडक भी मिलती है.|

  •  **सौंफ रक्त को शुद्ध करने वाला एवं चर्म रोग नाशक है. प्रतिदिन 10 ग्राम सौंफ बिना मीठा मिलाये वैसे ही चबा -चबा कर नियमित कुछ दिनों तक खाने से रक्त शुद्ध होता है और त्वचा का रंग साफ़ होता है.|

  • **त्वचा रोगों मे बादाम बहुत  काम की चीज है| 5 बादाम  रात को पानी  मे भिगोकर  रखें सुबह छिलका उतारें  थौड़े  से गुलाब जल मे पीसकर  पेस्ट  बनाएं|  रुग्ण त्वचा पर लगाएँ | फायदा होगा|


  • **शकर ,बादाम का तेल और नींबू का रस मिलाएँ | इसे चेहरे पर मालिश करें | समय 10 मिनिट | गुब गुबे जल से धोलें| मुहासे दूर होंगे |


  • **लहसुन मुहासे दूर करने मे उपयोगी है| चेहरा धोकर भली प्रकार साफ कर पोंछ कर सूखा लें | अब लहसुन या इसके रस को मुहासे पर लगाकर उंगली से रगड़ें| चेहरे पर 15 मिनिट लगा रहने दें फिर गुन गुने पानी से साफ कर लें| दिन मे तीन मर्तबा प्रयोग करना है| एक माह मे परिणाम आएंगे |


  • **नींबू का रस रुई के फाये से मुहासे पर लगाएँ कुछ देर लगा रहबे के बाद ठंडे जल से साफ कर लें,| दिन मे तीन बार प्रयोग करें| अच्छे परिणाम की आशा की जा सकती है|


  • * चमेली के फूलों को पीसकर चहेरे पर लेप करने से 2 - 3 माह में झांइयां व मुंहासे दूर हो जाते हैं !

  • * हल्दी व एक चुटकी नमक दूध में मिला सोते समय चेहरे पर लगाएं और सुबह गुनगुने पानी से मुंह धो लें !

  • कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करने से चेहरे पर निखार आता है !

  • * बेसन में दही मिलाकर चेहरे पर लगा सूखने पर पानी से धो लें - चेहरे के दाग व झुर्रियां दूर होती हैं !

  • * दाग मिटाने के लिए नीम की ताजी पत्तियों को पीसकर रात के समय चेहरे पर लगाएं व सुबह सामान्य पानी से धो लें !

  • * गाजर - टमाटर - संतरे और चुकंदर का 25 - 25 ग्राम रस दो - तीन माह तक रोजाना पीने से चेहरे के दाग - धब्बे ~ मुंहासे व कालापन दूर होता है !

  • * शतावरी की जड़ को पीस पानी में मिलाएं व इस पानी से सिर धोने से बाल लंबे होते हैं !

  • * 50 ग्राम मुल्तानी मिट्टी व 50 ग्राम आंवला चूर्ण को 10 ग्राम दही में मिला बालों पर लगाएं और एक घंटे बाद धो लें - इससे बाल काले व चमकदार होते हैं !

  • * आंखों के नीचे का कालापन दूर करने के लिए आलू के रस से सुबह - शाम मसाज करें !

  • * आलू - टमाटर और नींबू का रस मिला आंखों के नीचे हल्की मालिश करें - इससे भी कालापन दूर होगा !